अगर आप प्रेगनेंसी के बाद साफ त्वचा पाना चाहती है तो आपको अपने शरीर की देखभाल करनी होगी। आज हम आपको कुछ एेसे चीजें बताएंगे जो प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है।

1. संतरा        

संतरे में विटामिन-C होता है जो त्वचा को लचीलेपन को बढ़ाता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।

2. खजूर            

खजूर कोशिकाओं में खून के प्रवाह में सुधार लाता है और त्वचा में कसाव लाता है।स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए खजूर का सेवन करें।

3.शकरकंद    

शकरकंद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

4. दूध          

दूध में विटामिन-C, कैल्शियम और प्रोटीन होता है। इसका सेवन करने से स्ट्रेच मार्क्स  कम होते है।

5. अंडा      

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए अंडे का सेवन करें। अंडे में प्रोटीन होता है जो त्वचा को कोमल बनाता है।

6. पानी      

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है पानी। पानी त्वचा को हाईड्रेट करता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।
Previous Post Next Post